Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

सीतापुर: अपनी ससुराल निमंत्रण पर आए व्यक्ति का नरसिंघौली रोड पर पड़ा मिला शव

जनपद सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र निवासी ब्रह्मा वली मजरा करवा मऊ मिश्रिख महादेवी पत्नी महावीर ने बताया कि संदीप कुमार उम्र 30 वर्ष कल बुधवार शाम अपनी ससुराल मछरेहटा रोड मिश्रिख राजेंद्र के यहां निमंत्रण में आया था रात्रि समय 2:00 बजे पुलिस द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई कि संदीप कुमार पुत्र महा
Share:
सीतापुर: अपनी ससुराल निमंत्रण पर आए व्यक्ति का नरसिंघौली रोड पर पड़ा मिला शव
Read in your preferred language.

जनपद सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र निवासी ब्रह्मा वली मजरा करवा मऊ मिश्रिख महादेवी पत्नी महावीर ने बताया कि संदीप कुमार उम्र 30 वर्ष कल बुधवार शाम अपनी ससुराल मछरेहटा रोड मिश्रिख राजेंद्र के यहां निमंत्रण में आया था रात्रि समय 2:00 बजे पुलिस द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई कि संदीप कुमार पुत्र महावीर का शव नरसिंघौली के मुख्य मार्ग पर मिला है सूचना मिलते ही परिजन ने शव की पहचान की वहीं पर गाड़ी का बंपर भी पड़ा मिला है पिता महावीर ने हत्या की आशंका जताई है उन्होंने यह भी बताया है कि मृतक की पत्नी विमला अक्सर विवादों के कारण डेढ़ वर्ष से अलग रहती थी मिश्रिख से नरसिंघौली 3 किलोमीटर की दूरी पर है मृतक 3 किलोमीटर नरसिंघौली कैसे पहुंचा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में मृतक नशे में भी था बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है कोतवाली मिश्रिख प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया पुलिस दोनों पहलू की जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाए

सवांददाता: ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य