Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: कस्बे की गलियों और दुकानों में किया गया सैनिटाइजर"

जनपद सीतापुर के खैराबाद कस्बे की सफाई संक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा महा अभियान शुरू किया गया है जिसमें कस्बे की गलियों मकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया जा रहा है इस कार्य में कई वाहनों को लगाया गया है नगर पालिका के कर्मचारी लगभग 1 सप्ताह से कस्बे की गलियों नालियों घ
Share:
सीतापुर: कस्बे की गलियों और दुकानों में किया गया सैनिटाइजर"
Read in your preferred language.

जनपद सीतापुर के खैराबाद कस्बे की सफाई संक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा महा अभियान शुरू किया गया है जिसमें कस्बे की गलियों मकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया जा रहा है इस कार्य में कई वाहनों को लगाया गया है नगर पालिका के कर्मचारी लगभग 1 सप्ताह से कस्बे की गलियों नालियों घरों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सेनेटाइज कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जलीस अंसारी ने बताया कि लगभग 54 मोहल्ले से ज्यादा मोहल्लों में पूरी तौर पर प्रतिष्ठानों को सेनीटाइज किया जा रहा है। सभी कर्मचारी मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं कोविड-19 संक्रमण की विपरीत परिस्थितियों में भी नगरपालिका की टीम शहर में सफाई व्यवस्था एवं सैनिटाइज करने में लगी है ।यह कार्य अधिशासी अधिकारी हृदयानंद उपाध्याय की देखरेख में सफाई स्पेक्टर मनोज कुमार राणा के द्वारा किया जा रहा है वह हमारे कर्मचारियों द्वारा पूर्ण रूप से लोगों को भी जागृत भी किया जा रहा है कि मास्क जरूर लगाए जरूरी हो तभी घर से निकले,व शोशल डिस्टेंसिंग पालन जरूर करें।

सीतापुर- ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञानेंद्र मौर्य