Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: धोखाधड़ी करने वाला 15,000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 59/21 धारा 420/467/468/471 भादवि के अभियोग में वांछित 15,000/- रुपय
Share:
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 59/21 धारा 420/467/468/471 भादवि के अभियोग में वांछित 15,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त रामगोपाल पुत्र रामसहाय नि0 बिलरिया थाना रामकोट को ग्राम अंगदपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त रामगोपाल उपरोक्त द्वारा अपने सहयोगी श्याम किशोर पाण्डेय के साथ मिलकर रामकोट उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम डिपो के कुल 360 व्यक्तियों की सूची जारी की गयी थी तथा नियुक्ति के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन अपर मुख्य सचिव गृह व अनु सचिव सहकारिता विभाग का फर्जी आदेश एवं प्रपत्र जारी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छलकपट करके धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ लिया गया था। अभियुक्त उपरोक्त के सहयोगी श्यामकिशोर को थाना रामकोट पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त रामगोपाल उपरोक्त करीब 2 माह से वांछित चल रहा था। जिस की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। जनपद सीतापुर में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर