Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
भारत

सीतापुर :देर रात आंधी तूफान में गिरा पोल, बिजली हुई बाधित

मिश्रिख से मछरेहटा मार्ग पर शुक्रवार रात तेज आंधी-तूफान के चलते बहादुरपुर ग्राम के करीब बिजली के पोलों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। इससे एक साथ तीन-चार विद्युत पोल धराशायी हो गए।घटना रात के समय होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना नहीं हुई। पोल गिरते ही इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधि
Share:
सीतापुर :देर रात आंधी तूफान में गिरा पोल, बिजली हुई बाधित
Read in your preferred language.

मिश्रिख से मछरेहटा मार्ग पर शुक्रवार रात तेज आंधी-तूफान के चलते बहादुरपुर ग्राम के करीब बिजली के पोलों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। इससे एक साथ तीन-चार विद्युत पोल धराशायी हो गए।घटना रात के समय होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना नहीं हुई। पोल गिरते ही इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पोल हटाकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।