Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

सीतापुर: भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे लोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए किसान तथा बेरोजगार युवाओं के साथ आम नागरिकों ने सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सपा सरकार से रहे पूर्व विधायक अनिल कुमार वर्मा के साथ महान दल के कार्यकर्ताओं ने केसरी गंज से चलकर तहसील तक रोड जाम कर वर्तमान सरकार की गलत नीतिय
Share:
सीतापुर: भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे लोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Read in your preferred language.

आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए किसान तथा बेरोजगार युवाओं के साथ आम नागरिकों ने सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सपा सरकार से रहे पूर्व विधायक अनिल कुमार वर्मा के साथ महान दल के कार्यकर्ताओं ने केसरी गंज से चलकर तहसील तक रोड जाम कर वर्तमान सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों के साथ साथ बेरोजगार युवाओं ने योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं के साथ महान दल के कार्यकर्ताओं ने योगी, मोदी कुर्सी छोड़ो के नारे भी लगाए।

सपा और महान दल के कार्यकर्ताओं की निम्नलिखित मांगे थी।
1- संविदा मॉडल वापस लिया जाए।
2-युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए।
3-भाजपा सरकार ने जिन सेवाओं का निजीकरण किया है उसे वापस ले तथा निजीकरण बंद किया जाए।
4- वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जाए।
5- अन्ना जानवरों के लिए पशुशाला का निर्माण कर उन्हें नियंत्रित किया जाए जिससे किसानों की फसलों की सुरक्षा हो सके।
6- को भी भरतियां लंबित पड़ी हैं उन पर शीघ्र ही भर्ती की जाय
7- जो परीक्षाएं लंबित पड़ी हैं उन्हें शीध्र है कराया जाय।