सीतापुर दिनांक 26 अप्रैल 2024 सामान्य प्रेक्षक शिव शंकर(आई0 ए0 एस0) द्वारा आज कजियारा, दुर्गा पुरवा, मिशन गर्ल्स कालेज , नहर कॉलोनी आदि बूथों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षक के दौरान मिशन गर्ल्स कालेज बूथ के टायलेट के दरवाजे ठीक करवाने व दुर्गा पुरवा प्राथमिक विद्यालय में राजनैतिक व्यक्तियों की फोटो को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि बूथों पर मतदाता को किसी भी प्रकार की किसी भी प्रकार की कोई समस्या का समाना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा बूथों के आस-पास रहने वाले लोगों से वार्ता कर किसी पार्टी के द्वारा वोट न डालने व मत का प्रयोग न करने से रोकने वाले की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग आप सभी के साथ है किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वो हमसे मिलकर व फोन पर वार्ता कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार सदर बालकृष्ण सिंह व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
सीतापुर : 26 अप्रैल 2024 सामान्य प्रेक्षक शिव शंकर(आई0 ए0 एस0) द्वारा कजियारा, दुर्गा पुरवा, मिशन गर्ल्स कालेज , नहर कॉलोनी आदि बूथों का निरीक्षण किया गया
सीतापुर दिनांक 26 अप्रैल 2024 सामान्य प्रेक्षक शिव शंकर(आई0 ए0 एस0) द्वारा आज कजियारा, दुर्गा पुरवा, मिशन गर्ल्स कालेज , नहर कॉलोनी आदि बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान मिशन गर्ल्स कालेज बूथ के टायलेट के दरवाजे ठीक करवाने व दुर्गा पुरवा प्राथमिक विद्यालय में राजनैतिक व्यक्तियों की फोटो
Read in your preferred language.