सीतापुर/मिश्रिख विकासखंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत अटवा में आयोजित मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम डॉक्टर प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया। अटवा के प्रधान अनीता मौर्या ने माला पहनाकर डॉक्टर प्रियंका मौर्या का स्वागत किया। डॉ प्रियंका मौर्या ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिससे महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त हो सके और साथ में ही महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी ।इनमें महिला हेल्पलाइन 181 ,पुलिस आपातकालीन सेवा 112, और वूमेन पावर लाइन 1090 शामिल है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इन नंबरों को सेव करिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत इनका उपयोग करने की सलाह दी। डॉ प्रियंका मौर्या ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है ।मिशन शक्ति के तहत यह अभियान महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है वहीं दूसरी तरफ तुरंत नाथ मंदिर में चल रही पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ जिसमें डॉक्टर प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। इसके मुख्य आयोजक बाबा श्री रामदयाल पुजारी ने किया। भागवत कथा में चार वेद पुराण गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या कथा व्यास अंजली मौर्य के मुखारविंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। कथा व्यास अंजलि मौर्य ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है ।समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है ।लोगों ने रात भर इस संगीतमय भागवत कथा का आनंद उठाया इस पांच दिवसीय भागवत कथा में आसपास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। 5 दिनों तक इस कथा में पूरा वातावरण भक्ति में रहा ।प्रवचन के बाद कमेटी के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया ।जिसमें रामचंद्र मौर्य, प्रेम शंकर मौर्य ,राम गोविंद मौर्य ,राकेश मौर्य ,भाई लाल मौर्य, संदीप मौर्य, शिवम मौर्य, सुमित मौर्या, आदि लोगों ने अपना सहयोग किया।
भारत
सीतापुर:सदस्य राज्य महिला आयोग डॉक्टर प्रियंका मौर्या का हुआ आगमन ग्राम पंचायत अटवा एवं तुरंत नाथ मंदिर बरेठी में
सीतापुर/मिश्रिख विकासखंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत अटवा में आयोजित मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम डॉक्टर प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया। अटवा के प्रधान अनीता मौर्या ने माला पहनाकर डॉक्टर प्रियंका मौर्या का स्वागत किया। डॉ प्रियंका मौर्या न
Read in your preferred language.