Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
भारत

सीतापुर: न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय ने तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया

सीतापुर: सीतापुर : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’श्री कुलदीप कुमार द्वितीय’’ ने शुक्रवार को तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी तहसीलों में लीगल
Share:
सीतापुर: न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय ने तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया
Read in your preferred language.

सीतापुर:

सीतापुर : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’श्री कुलदीप कुमार द्वितीय’’ ने शुक्रवार को तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी तहसीलों में लीगल एड क्लीनिक स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि लीगल एड क्लीनिक के माध्यम गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से विधिक राय ली जा सकेगी। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों, जो अधिवक्ता करने में सक्षम नही हैं, को पैनल लायर भी उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जायेगी।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर की सचिव श्रीमती सुदेश कुमारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।