Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
भारत

सीतापुर : बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे जितिन प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लाव लश्कर के साथ नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे कद्दावर नेता जितिन प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया। उनके साथ में जिले के क्षेत्रीय विधायक गण भी मौजूद रहे सबसे पहले चक्रतीर्थ में मार्जन करके पूजा अर्चना की जहां पर अमरनाथ शास्त्री ने उनको पूजन कराया औ
Share:
सीतापुर : बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे  जितिन प्रसाद
Read in your preferred language.

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लाव लश्कर के साथ नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे कद्दावर नेता जितिन प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया। उनके साथ में जिले के क्षेत्रीय विधायक गण भी मौजूद रहे सबसे पहले चक्रतीर्थ में मार्जन करके पूजा अर्चना की जहां पर अमरनाथ शास्त्री ने उनको पूजन कराया और उसके बाद हनुमानगढ़ी और ललिता मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की। माननीय जितिन प्रसाद ने कहा नैमिष के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।और वहीं पर नगर मंडल के द्वारा स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भी भेंट किया गया । इसके बाद मिश्रिख में राजकिशोर विश्वकर्मा जी के शोरूम पर माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से जिला महामंत्री रोहित सिंह जी, हरगांव विधायक सुरेश राही जी, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह जी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पंडित श्री रामकिंकर पांडे जी, डॉक्टर सागर, अभय चौरसिया, राजकिशोर विश्वकर्मा, भास्कर मिश्रा, विवेक जी, अंकित, शुभम, संदीप, कमलाकांत ,अजय शुक्ला, ज्ञानेंद्र मौर्य आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सवांददाता: ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर