Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सीतापुर शिक्षा संस्थान, रिसोरा में पीठासीन अधिकारी /मतदान अधिकारी प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया

सीतापुर: दिनांक 13 फरवरी 2022 (सू0वि0) मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 में दिनांक 13.02.2022 को सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्योरा में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें 616 पीठासीन अधिकारियों, 6
Share:
Read in your preferred language.

सीतापुर: दिनांक 13 फरवरी 2022 (सू0वि0) मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 में दिनांक 13.02.2022 को सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्योरा में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें 616 पीठासीन अधिकारियों, 616 प्रथम मतदान अधिकारियों, 616 द्वितीय मतदान अधिकारियों एवं 616 तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रतिभाग करना था। उन्होंने बताया कि उक्त के सापेक्ष 14 पीठासीन अधिकारी, 04 प्रथम मतदान अधिकारी, 13 द्वितीय मतदान अधिकारी एवं 22 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित 53 मतदान कार्मिकों के कार्यालयाध्यक्ष को सूची भेजते हुये उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यालयाध्यक्ष को समुचित आख्या के साथ जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित कयिा गया है तथा सभी अनुपस्थित कार्मिकों को दिनांक 17.02.2022 को प्रत्येक दशा में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आदेशित किया गया है। यदि अनुपस्थित कार्मिकों द्वारा दिनांक 17.02.2022 को प्रशिक्षण प्राप्त नही किया जाता है तो उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के अधीन सुसंगत धाराओं में कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त जिन कार्मिकों द्वारा उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करने के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया है उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु प्रथक से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है।