Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिगं कमेटी एवं मीडिया सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया

सीतापुर: दिनांक 11 फरवरी 2022 (सू0वि0) मा0 सामान्य प्रेक्षक सीतापुर श्री मलविन्दर सिंह जग्गी एवं व्यय प्रेक्षक श्री रतन कुमार मातुर ने शुक्रवार को मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी एवं मीडिया सेल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखा तथा मीडिया सर्टिफ
Share:
Read in your preferred language.

सीतापुर: दिनांक 11 फरवरी 2022 (सू0वि0) मा0 सामान्य प्रेक्षक सीतापुर श्री मलविन्दर सिंह जग्गी एवं व्यय प्रेक्षक श्री रतन कुमार मातुर ने शुक्रवार को मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी एवं मीडिया सेल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखा तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी एवं मीडिया सेल के सफल संचालन के लिये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाणन के कोई भी विज्ञापन इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश मा0 प्रेक्षक महोदय ने दिये। उन्होंने कहा कि प्रमाणन हेतु प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुये कहा कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी एम0सी0एम0सी0/जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।