मिश्रिख सीतापुर। जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मिश्रिख में मा० विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव कुमार, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।तहसील मिश्रिख में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 192 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों में तहसील सदर में प्राप्त 54 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील महोली में प्राप्त 52 में से 04, तहसील लहरपुर में प्राप्त 38 में से 08, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 45 में से 05, तहसील सिधौली में प्राप्त 90 में से 12 तथा तहसील बिसवां में प्राप्त 33 प्रार्थना पत्रों में से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए एक सप्ताह के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भारत
सीतापुर:सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं
मिश्रिख सीतापुर। जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मिश्रिख में मा० विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर
Read in your preferred language.