Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

सीतापुर:फोरजी-फाइवजी नेटवर्क का दावा, लेकिन उपभोक्ता परेशान; जियो पर लगाए लापरवाही के आरोप

। मिश्रित, सीतापुर / कस्बा मिश्रित तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता लंबे समय से परेशान हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है । कि जियो कंपनी फोरजी और फाइवजी नेटवर्क की बेहतर सुविधा देने का दावा करती है । लेकिन क्षेत्र में इंटरनेट सेवा लगातार बाधित रहने से उन्हें भ
Share:
सीतापुर:फोरजी-फाइवजी नेटवर्क का दावा, लेकिन उपभोक्ता परेशान; जियो पर लगाए लापरवाही के आरोप
Read in your preferred language.

। मिश्रित, सीतापुर / कस्बा मिश्रित तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता लंबे समय से परेशान हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है । कि जियो कंपनी फोरजी और फाइवजी नेटवर्क की बेहतर सुविधा देने का दावा करती है । लेकिन क्षेत्र में इंटरनेट सेवा लगातार बाधित रहने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उपभोक्ताओं के अनुसार फोन कॉल किसी तरह लग जाती है । लेकिन बातचीत के दौरान आवाज स्पष्ट नहीं आती और इंटरनेट सेवा अधिकांश समय ठप्प रहती है। मिश्रित तहसील चौराहा, विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र, ग्राम जसरथपुर सहित कई गांवों में बड़ी संख्या में जियो के उपभोक्ता हैं । जिन्हें नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है । कि वे 28 दिनों की वैधता वाला 349 रुपये का रिचार्ज कराते हैं । लेकिन इंटरनेट सेवा सुचारु रूप से न मिलने के कारण उनका रिचार्ज व्यर्थ साबित हो रहा है। उनका आरोप है । कि इस संबंध में कंपनी के कस्टमर केयर पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई । लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समांधान नहीं किया गया । उपभोक्ताओं का कहना है । कि खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन बैंकिंग, सरकारी पोर्टलों पर होने वाले कार्य, डिजिटल भुगतान तथा अन्य इंटरनेट आधारित सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं । जिससे आम लोगों को आर्थिक और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं संबंधित दूरसंचार विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मांग की है । कि नेटवर्क व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराया जाय तथा यदि सेवा में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाय ।