Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

सीतापुर: देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की

रामकोट /सीतापुर। जहां सरकार के द्वारा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं वही उसके विपरीत महिलाओं को सरेआम पीटा जा रहा है। घटना थाना क्षेत्र के रामकोट की है। आपको बताते चलें थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढलिया गांव में देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की। जिससे भाभी सुनीता ब
Share:
सीतापुर: देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की
Read in your preferred language.

रामकोट /सीतापुर। जहां सरकार के द्वारा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं वही उसके विपरीत महिलाओं को सरेआम पीटा जा रहा है। घटना थाना क्षेत्र के रामकोट की है। आपको बताते चलें थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढलिया गांव में देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की। जिससे भाभी सुनीता बुरी तरह जख्मी हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी कौशल के घर पर शराब के नशे में धुत उसी के देवर टुन्नी उसके घर जाकर गाली गलौज करने लगा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी। तत्पश्चात सुनीता थाने से जब वापस अपने घर जा रही थी वही रास्ते में उसके देवर ने उसे रोक लिया तथा उसको बुरी तरीके से मारने लगा। यह नजारा जब आसपास के लोगों ने देखा तो वह मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर लोगों को आते देख उसका देवर टुन्नी भाग गया। पीड़ित महिला को लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उक्त प्रकरण में एसएसआई करुणेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से लिखित तहरीर दे दी गई है। अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा लगातार कांस्टेबल हरिलाल पर पैसे लेकर आरोपी को छोड़ देने की बात कही जा रही है।