Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

सीतापुर: 1250 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना बिसवां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अभिमन्यु श
Share:
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना बिसवां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अभिमन्यु शुक्ला पुत्र रामकिशोर शुक्ला निवासी ग्राम गद्दीपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके कब्जे से मौके पर 1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 332/21 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त एक शातिर चोर/नकबजन है जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर