Tuesday, 15 September 2026 | 5:39 AM
भारत

सीतापुर:मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम मडारी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन * *अफरोज अली ददस्तक 24 मिश्रिख सीतापुर

सीतापुर" मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम मडारी में आज रविवार के शुभ अवसर पर श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।इस भंडारे का आयोजन श्री रामशरण मौर्य के नेतृत्व में किया गया, ज
Share:
सीतापुर:मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम मडारी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन * *अफरोज अली ददस्तक 24 मिश्रिख सीतापुर
Read in your preferred language.

सीतापुर" मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम मडारी में आज रविवार के शुभ अवसर पर श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।इस भंडारे का आयोजन श्री रामशरण मौर्य के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राम शंकर मौर्य, सत्यम मौर्य, अमन मौर्य शिवम मौर्य चंद्रप्रकाश मौर्य सहित अन्य सहयोगियों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा समाज में इसी प्रकार सेवा, सद्भाव और एकता की भावना निरंतर बनी रहे।