Tuesday, 15 September 2026 | 12:42 AM
भारत

सीतापुर :एटीएम कार्ड चोरी करके उड़ाए 50000 रुपए

मिश्रिख सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरा मजरा अकबरपुर निवासी राम भजन पुत्र रामस्वरूप ने तहरीर देते हुए बताया कि वह आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता है विपक्षी पिंकू कुमार पुत्र राजाराम जो आंध्र प्रदेश में काम करने गया था वही राम भजन से मुलाकात की और एक ही तहसील होने के चलते व्यवहार बढ़ाकर साथ ही का
Share:
सीतापुर :एटीएम कार्ड चोरी करके उड़ाए 50000 रुपए
Read in your preferred language.

मिश्रिख सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरा मजरा अकबरपुर निवासी राम भजन पुत्र रामस्वरूप ने तहरीर देते हुए बताया कि वह आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता है विपक्षी पिंकू कुमार पुत्र राजाराम जो आंध्र प्रदेश में काम करने गया था वही राम भजन से मुलाकात की और एक ही तहसील होने के चलते व्यवहार बढ़ाकर साथ ही कार्य करने लगा तथा साथ ही रहने लगा 23 अगस्त 2022 को प्रार्थी को कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ी जिससे वह आंध्र प्रदेश में ही एटीएम से रुपए निकालने गया उसी के साथ में पहली बार में 500 दो बार चार चार हजार रूपए 23 अगस्त को निकाल लिए। निकाल कर वापस आकर एटीएम कार्ड व रूपये सहित पर्स खूंटी पर टांग दी और नहाने चला गया। इतने में पिंकू कुमार प्रार्थी के पर्स में रखा एटीएम कार्ड व 30000 रुपए चुपके से गायब कर लिया और करीब ₹40000 एटीएम से निकाल लिए और वहां से भाग निकला पिंकू को फोन करने पर फोन बंद बताया जो आजकल पिंकू कुमार पुत्र राजाराम निवासी जैनापुर थाना संदना में रह रहा है। तहरीर देते हुए पीड़ित ने कोतवाली में बताया कि मेरा पैसा वापस दिलवाने में मदद की जाए।