Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

सीतापुर: सड़क पार करते हुए 25 वर्षीय महिला की मौत

सिधौली(सीतापुर): कस्बे के महमूदाबाद चौराहे पर एक महिला की सड़क पार करने के दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।अपने पिता पवन की बीमारी से हुई मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मायके जा रही पूजा जिसकी उम्र 25 वर्ष थी,अपने पति जयसिंह पुत्र श्रीराम निवासी बरियारपुर थाना
Share:
Read in your preferred language.

सिधौली(सीतापुर): कस्बे के महमूदाबाद चौराहे पर एक महिला की सड़क पार करने के दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।अपने पिता पवन की बीमारी से हुई मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मायके जा रही पूजा जिसकी उम्र 25 वर्ष थी,अपने पति जयसिंह पुत्र श्रीराम निवासी बरियारपुर थाना सन्दना के साथ मोटरसायकिल से सवार होकर आ रही थी।कस्बे में महमूदाबाद चौराहे पर वह मोटरसाइकिल से उतर कर सड़क पार करने लगी जबकि उसका पति जयसिंह मोटरसाइकिल पर खड़ा होकर वाहनों के निकलने का इंतिजार कर रहा था उसी दौरान सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है जबकि वाहन को चालक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।