Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।

समाज कल्याण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि शौक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने से लेकर वितरण तक की समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण
Share:
हरदोई : छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।
Read in your preferred language.

समाज कल्याण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि शौक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने से लेकर वितरण तक की समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त से 08 सितम्बर तक विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 08 अगस्त से 15 सितम्बर 2023 तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 10 अगस्त से 10 अक्टूबर 2023 तक कक्षा-9-10 के छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। 13 अक्टूबर तक हार्डकॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांक्षित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जायेगा। 14 अगस्त से 17 अक्टूबर 2023 तक विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। उन्होंने समस्त शिक्षण संस्थाओं से कहा है कि निर्धारित तिथि के अनुसार शौक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।