Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
मनोरंजन

4 फरवरी से शुरू होंगे सिद्धार्थ-कियारा के प्री-वेडिंग फंक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस उनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो कपल फरवरी में शादी करने वाले हैं। वेडिंग वेन्यू से लेकर शादी की तारीख तक, हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। माना जा रहे है कि कियारा और सिद्धार्थ फरवरी के शुरुआती हफ्ते में शादी के बंधन म
Share:
4 फरवरी से शुरू होंगे सिद्धार्थ-कियारा के प्री-वेडिंग फंक्शन
Read in your preferred language.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस उनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो कपल फरवरी में शादी करने वाले हैं। वेडिंग वेन्यू से लेकर शादी की तारीख तक, हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। माना जा रहे है कि कियारा और सिद्धार्थ फरवरी के शुरुआती हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करेंगे, वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को रखे जाएंगे। जहां पर उनके करीबी रिश्ते और परिवार के लोग शामिल होंगे।
कैटरीना और विक्की की तरह सिद्धार्थ और कियारा भी अपनी शादी के लिए शाही पैलेस चुना है। इतना ही नहीं कपल की शादी में टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं, प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक सभी फंक्शन पैलेस के अंदर रखे जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि 3 फरवरी को जैसलमेर के लिए सिक्योरिटी की टुकड़ी को भेजा जाएगा। राजस्थान के आलीशान जैसलमेर पैलेस होटल में कपल की शादी के फंक्शन रखे जाएंगे। हालांकि, अभी तक कपल की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
शादी की खबरों के बीच 29 दिसंबर को कियारा और सिद्धार्थ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। तब से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि कपल अपना नया साल एक साथ मनाएगा। अब हाल ही में एक फोटो सामने आई है, जिसमें सिड और कियारा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि कपल दुबई में अपना स्पेशल न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहा है।