Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

जल्द ही होगी श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी और करेंगे मैदान में वापसी

कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी 8 अप्रैल को होगी। यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गए पहले वनडे में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने
Share:
Read in your preferred language.

कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी 8 अप्रैल को होगी। यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गए पहले वनडे में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने की कोशिश में चोटिल हुआ था।

चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस मामले की जानाकरी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, 'श्रेयस (अय्यर) के चोटिल कंधे का 8 अप्रैल को ऑपरेशन होगा।' अय्यर लगभग चार महीने तक खेल से दूर रहेंगे। उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशर की तरफ से वनडे टूर्नामेंट खेलने का करार किया था। चोट के कारण 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब उनकी भागीदारी की संभावना कम है।

अय्यर ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था, 'वे कहते हैं, जितनी बड़ी निराशा होगी, वापसी उतनी ही मजबूत होगी। मैं जल्द ही वापसी करूंगा।' अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी। 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आने वाले सीजन के लिये ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है।