Tuesday, 15 September 2026 | 1:43 PM
भारत

पीठ दर्द के चलते आखिरी टेस्ट और वनडे सीरीज नहीं खेले श्रेयस अय्यर, पढ़िए

इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर IPL और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल से बाहर हो सकते हैं। पीठ में दर्द के चलते श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट और वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। अगर उनकी सर्जरी होती
Share:
पीठ दर्द के चलते आखिरी टेस्ट और वनडे सीरीज नहीं खेले श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Read in your preferred language.

इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर IPL और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल से बाहर हो सकते हैं। पीठ में दर्द के चलते श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट और वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। अगर उनकी सर्जरी होती है तो क्रिकेट के मैदान में वापसी करने में कम से कम 5 महीने लग सकते हैं। ऐसे में वो आने वाले अहम टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रेयस की सर्जरी लंदन या फिर भारत के किसी अस्पताल में होगी। इस दौरान BCCI उन पर नजर बनाए रखेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अय्यर को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है।
IPL के मैच 31 मार्च से शुरू होंगे। ये टूर्नामेंट मई के आखिर तक चलेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। जहां तक बात वनडे वर्ल्ड कप की है तो यह 5 अक्टूबर से शुरू होगा। यानी सर्जरी की स्थिति में अय्यर के पास ये टूर्नामेंट खेलने के चांस रहेंगे।
IPL 2022 मेगा ऑक्शन में KKR ने अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले सीजन भले ही अय्यर की कप्तानी में KKR अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर के चोटिल होने के बाद KKR ने नए कप्तानी विकल्पों की तलाश शुरू हो गई है। अभी तक KKR ने अय्यर की चोट और कप्तान के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
चोट के कारण ही अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नहीं खेले थे। उन्होंने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा किया था।
वे टेस्ट टीम में वापस लौटे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला। पीठ का दर्द फिर बढ़ गया, चौथे टेस्ट में श्रेयस बाहर हो गए थे। वह टीम में तो थे, लेकिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। उसके बाद उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था। जहां उनकी चोट के गंभीर होने का पता चला।