Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती :IPS राहुल भाटी ने एसपी का कार्यभार संभाला

श्रावस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त IPS राहुल भाटी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
Share:
श्रावस्ती :IPS राहुल भाटी ने एसपी का कार्यभार संभाला
Read in your preferred language.

श्रावस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त IPS राहुल भाटी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

राहुल भाटी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि कानून का राज स्थापित करना और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण रखना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान होगी। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

नए एसपी ने यह भी कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशीलता और पारदर्शिता से व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयबद्ध कार्रवाई और जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता दिखाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि IPS राहुल भाटी इससे पूर्व कई जिलों में प्रभावी पुलिसिंग कर चुके हैं और अब श्रावस्ती में बेहतर कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर जनता उनसे उम्मीदें लगाए हुए है।