Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

श्रवास्ती:भाजपा का सिपाही हूं भाजपा में ही रहूंगा -राम फेरन पांडे

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती को भाजपा नेता विधायक श्रवास्ती विधानसभा 290 के बारे में गलत वह भ्रामक जनकारी फैलाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के संबंध में दिया गया तहरीर मुझे आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को अभी ज्ञात हुआ है कि जी न्यूज़ यूपी यूके न्यूज़ चैनल तथा कुछ अन्य समाचार चैनलों पर मेरे द्वारा आज दिन
Share:
Read in your preferred language.
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती को भाजपा नेता विधायक श्रवास्ती विधानसभा 290 के बारे में गलत वह भ्रामक जनकारी फैलाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के संबंध में दिया गया तहरीर मुझे आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को अभी ज्ञात हुआ है कि जी न्यूज़ यूपी यूके न्यूज़ चैनल तथा कुछ अन्य समाचार चैनलों पर मेरे द्वारा आज दिनांक 13 जनवरी को सपा में जाने या अखिलेश यादव जी से उनके घर पर मिलने की खबरों को प्रकाशित किया जा रहा है जो कि बिल्कुल असत्य है निराधार व भ्रामक है। मैं आज 13 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के संगठन की योजना के अनुसार इकौना क्षेत्र के लालपुर खदरा में सरकार की योजनाओं विकासकार्यों को को बताते हुए जनसंपर्क कर रहा था। उपरोक्त जानकारी प्राप्त होने के बाद मैं तत्काल अपने भाजपा कार्यालय भिंगा पहुंचा जहां मेरे द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी को फोन कर पूरे विषय में अवगत कराया गया यह की पक्षियों द्वारा मेरे खिलाफ षड्यंत्र रखते हुए मेरी पार्टी की छवि मेरी सामाजिक छवि या व्यक्तिगत को धूमिल करने की कोशिश कीया जा रही है। जिससे मुझे बहुत ही आघात पहुंचा है। अस्तु आपसे अपेक्षा है कि मेरे बारे में झूठी व भ्रामक खबर फैलाने वाले जी न्यूज़ यूपी यूके चैनल के संपादक तथा जिस पत्रकार के द्वारा यह झूठी खबर को भेजकर प्रसारित किया गया है उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें राम फेरन पांडे विधायक श्रावस्ती 290