Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

सपा को झटका विधायक अभय सिंह की पत्नी और पिता भाजपा में हुए शामिल ?

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। 19 अप्रैल को यूपी की 8 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। बाकी बचे 6 चरणों के लिए वोटिंग अलग-अलग तारीखों में होनी है। इसी बीच सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सपा मुखिया
Share:
सपा को झटका विधायक अभय सिंह की पत्नी और पिता भाजपा में हुए शामिल ?
Read in your preferred language.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। 19 अप्रैल को यूपी की 8 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। बाकी बचे 6 चरणों के लिए वोटिंग अलग-अलग तारीखों में होनी है। इसी बीच सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद करीबी विधायक रहे अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह और पिता भगवान बख्श सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें, सपा विधायक अभय सिंह ने बीते राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत करके बीजेपी कैंडिडेट को वोट किया था। इसके बाद सपा विधायक को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। अब लोकसभा चुनाव के बीच पिता और पत्नी ने आधिकारिक रूप से बीजेपी का दामन भी थाम लिया है।

सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता हुए शामिल

कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। बसपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, गोरखपुर की खजनी सीट से पूर्व विधायक पहलवान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र सोमेशपति त्रिपाठी, बसपा के मंडल कॉर्डिनेटर करुणाकर पांडे को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बीजेपी की सदस्यता दिलाया है।

इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बीच में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी को भी झटका लगा है। बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी और नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी समेत कई लोगों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में सोमवार को लखनऊ बीजेपी दफ्तर पर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस अपने रास्ते से भटक गई- पूर्व सांसद

यूपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष समेत कांग्रेस में तमाम पदों की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व सांसद संतोष सिंह ने कहा कि बीते कई सालों से लग रहा था कि कांग्रेस अपने रास्ते से भटक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी जो अब क्षेत्रीय दलों के नीचे एक टोली का कहार बन गई है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस से हम कैसे उम्मीद कर रहे हैं कि देश चलाएंगे।
संतोष सिंह ने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि जो पार्टी पूरे देश में काम कर रही है वहीं देश को मजबूत कर सकती है। देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए बीजेपी के कई कार्यक्रम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में जो अपना पूरा जीवन लगाता है उसके लिए स्वाभिमान भी बहुत जरूरी है, सम्मान अपनी जगह पर है। राजनीति में हम दलाली और पैसा कमाने के लिए नहीं आए हैं राजनीति में स्वाभिमान के साथ जन सेवा करने के लिए आए हैं।

रिपोटर - अर्पित यादव