Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
भारत

शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड से मिली हार पर टीम इंडिया को लताड़ा, शाहिद अफरीदी बोले- अब टीम को चमत्कार की जरूरत

टी-20 विश्व कप में भारत से कभी ना हारने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड ने कायम रखा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही विराट कोहली की सेना के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। कीवी गेंदब
Share:
शोएब अख्तर ने  न्यूजीलैंड से मिली हार पर टीम इंडिया को लताड़ा, शाहिद अफरीदी बोले- अब टीम को चमत्कार की जरूरत
Read in your preferred language.

टी-20 विश्व कप में भारत से कभी ना हारने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड ने कायम रखा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही विराट कोहली की सेना के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। कीवी गेंदबाजों के आगे स्टार बल्लेबाजों से सजा भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम जैसे-तैसे स्कोर बोर्ड पर 110 रन टांग सकी। न्यूजीलैंड के हाथों मिली इस शर्मनाक हार पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की जमकर क्लास लगाई है। वहीं, शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय टीम के खेल को देखते हुए अब कोई चमत्कार ही उनको अंतिम चार में पहुंचा सकता है।