Tuesday, 15 September 2026 | 12:14 PM
भारत

शिवपुरी :- ट्रेक्टर की किस्त जमा करने जा रहे युवक का गांव के दबंगों ने किया अपहरण, फिरौती भी मांगी

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बदनपुर में एक युवक का उसी के गांव के रहने वाले दबंग लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया। यहां तक कि फिरौती की रकम भी मांगी गई। मामले को लेकर अपह्त युवक के परिजन थाने पहुंचे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद युवक का पिता हरीराम एसपी ऑफिस पहुंचा औ
Share:
शिवपुरी :- ट्रेक्टर की किस्त जमा करने जा रहे युवक का गांव के दबंगों ने किया अपहरण, फिरौती भी मांगी
Read in your preferred language.

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बदनपुर में एक युवक का उसी के गांव के रहने वाले दबंग लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया। यहां तक कि फिरौती की रकम भी मांगी गई। मामले को लेकर अपह्त युवक के परिजन थाने पहुंचे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद युवक का पिता हरीराम एसपी ऑफिस पहुंचा और आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या बताई।

हरीराम ने बताया कि 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उसका पुत्र राकेश लोधी बाइक से ट्रेक्टर की किश्त भरने जा रहा था। उसके पुत्र के पास डेढ़ लाख रुपए नकद थे। जैसे ही उसका पुत्र न्यायालय पिछोर के सामने से गुजरा तभी मुकेश यादव, श्यामलाल पाल निवासी बदनपुर ने उसके पुत्र की बाइक रोक ली और उससे रुपए व बाइक छुड़ा ली व पुत्र को अपने साथ ले गए। घ्ज्ञटना को मौके पर मौजूद रामकिशन पंडित ने देख लिया और मामले की जानकारी मुझे दी। शाम के समय अपहरणकर्ताओं ने मेरे समधि के पास फोन लगाया और 30 हजार रुपए की मांग की। अपहरणकर्ताओं का कहना था कि अगर तुम रुपए नहीं दोगे तो तुम्हारे पुत्र को मार देंगे। मामले को लेकर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने हमारी एक न सुनी। साहब..! आरोपित दबंग व खतरनाक व राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है। और कभी भी हमारे साथ कोई घटना को अंजाम दे सकते हैं। हरीराम ने एसपी से गुहार लगाई कि मामले में जल्द कार्रवाई कर उसके पुत्र को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया जाकर केस दर्ज किया जाए।