Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
भारत

शिवपुरी:नो एंट्री में घुसे ट्रक को एवं टैक्स की रसीद नहीं मिलने पर बस को पकड़ा

शिवपुरी:खबर शिवपुरी के यातायात थाने से है हम आपको बता दें कि यातायात पुलिस ने एक ट्रक एवं एक बस को पकड़ा है जानकारी के अनुसार आज यातायात पुलिस द्वारा पोहरी चौराहे से नो एंट्री में घुसे एक ट्रक को पकड़ा है वही बताना होगा कि शहर में इस समय नो एंट्री का माहौल बना हुआ है आए दिन सड़क हादसों के चलते यह नो
Share:
शिवपुरी:नो एंट्री में घुसे ट्रक को एवं टैक्स की रसीद नहीं मिलने पर बस को पकड़ा
Read in your preferred language.

शिवपुरी:खबर शिवपुरी के यातायात थाने से है हम आपको बता दें कि यातायात पुलिस ने एक ट्रक एवं एक बस को पकड़ा है

जानकारी के अनुसार आज यातायात पुलिस द्वारा पोहरी चौराहे से नो एंट्री में घुसे एक ट्रक को पकड़ा है वही बताना होगा कि शहर में इस समय नो एंट्री का माहौल बना हुआ है आए दिन सड़क हादसों के चलते यह नो एंट्री भारी वाहनों पर लगाई गई है वहीं दूसरी तरफ टैक्स की रसीद नहीं मिलने पर एक बस को भी यातायात पुलिस ने पकड़ा है बताना होगा कि बस ड्राइवर पर टैक्स की रसीद नहीं मिली जिसके कारण पुलिस ने इस बस को पकड़ कर यातायात थाने रखवाया है बताना होगा कि 11:20 पर यह बस शिवपुरी से झांसी के लिए निकलती है.