Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
Entertainment

शमिता शेट्टी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया लम्बा-चौड़ा पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए ये जन्मदिन कई मायनों में खास है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके करीबी दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बीती रात ही शिल्पा श
Share:
शमिता शेट्टी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया लम्बा-चौड़ा पोस्ट
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए ये जन्मदिन कई मायनों में खास है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके करीबी दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बीती रात ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी बहन के लिए जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में शमिता शेट्टी के तमाम दोस्तों ने शिरकत की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब शिल्पा शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे डाली है। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने शमिता शेट्टी संग पुरानी यादों को भी शेयर किया है।
पुरानी यादों को एक ही वीडियो में समेटकर शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन के जन्मदिन को वाकई में खास बना दिया है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मैं तुम्हें हमेशा ऐसे ही खुश देखना चाहती हूं। कामना करती हूं ऐसे ही खुश रहो मेरी तुनकी…मेरी शेरनी। इस जन्मदिन पर तुम्हें ढेर सारा सरप्राइज मिले और तुम्हारे सारे सपने हकीकत में बदल जाए। ढेर सारा प्यार और मुझे तुम पर बहुत गर्व है। ये साल अच्छे से गुजर जाए मेरी जान…तुम्हें ऐसे ही ढेर सारी खुशियां हमेशा मिलती रहे।' शमिता शेट्टी को गोद में उठाकर राकेश बापट ने दी जन्मदिन की बधाई, देखें पार्टी की वायरल तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी ने शमिता के जन्मदिन के लिए खुद ही लोगों को न्योता भेजा था। उन्होंने शमिता शेट्टी के खास दोस्त राजीव अदातिया, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) को इस पार्टी का इनवाइट भेजा था।कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे भी दावे किए गए थे कि शिल्पा शेट्टी ने इस पार्टी में बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी यादव (Tejasswi Yadav) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को नहीं बुलाया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बर्थडे गर्ल शमिता शेट्टी अपनी खास दोस्त नेहा भसीन और बॉयफ्रेंड राकेश बापट संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।