Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
मनोरंजन

शहनाज गिल का स्टाइल पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने कॉपी किया था, आइये बारे में जानते है

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-द राइज (Pushpa The Rise) का क्रेज लोगों के बीच देखते ही बन रहा है। फिल्म के गाने और डायलॉग पर फैन्स सोशल मीडिया पर आए दिन रील्स बनाने में जुटे हुए हैं। पुष्पा-द राइज में अल्लू अर्जुन के किरदार के एक-एक स्टाइल के लोग दीवाने बन चुके हैं। अब इ
Share:
शहनाज गिल का स्टाइल पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने कॉपी किया था, आइये  बारे में जानते है
Read in your preferred language.

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-द राइज (Pushpa The Rise) का क्रेज लोगों के बीच देखते ही बन रहा है। फिल्म के गाने और डायलॉग पर फैन्स सोशल मीडिया पर आए दिन रील्स बनाने में जुटे हुए हैं। पुष्पा-द राइज में अल्लू अर्जुन के किरदार के एक-एक स्टाइल के लोग दीवाने बन चुके हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के जिस स्टाइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं उसे शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बिग बॉस 13 के दौरान ही दिखा दिया था।
सोशल मीडिया पर लोग शहनाज गिल के एक क्लिप को शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो क्लिप सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 13 से लिया गया है। शहनाज गिल ने इसी सीजन में आकर खूब धमाल मचाया था। इस शो के वायरल हो रहे क्लिप में शहनाज गिल का अंदाज देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इसमें शहनाज गिल हूबहू उसी स्टाइल में अपने गले के पास हाथ फिरा रही हैं जैसे पुष्पा में अल्लू अर्जुन करते हैं। इस वीडियो को देखकर शहनाज गिल के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा है, 'पुष्पा के स्टाइल की खोज शहनाज ने तो 2019 में ही कर डाली थी।'
पुष्पा-द राइज का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर शानदर प्रदर्शन कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 3 करोड़ का करोबार किया था। फिल्म की रिलीज के कुछ दिन बाद ही मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च कर दिया लेकिन बावजूद इसके लोग अल्लू अर्जुन की फिल्म को थिएटर्स में जाकर देख रहे हैं।