Thursday, 05 November 2026 | 6:50 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पुलिस ने बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चुराने वाले 7 आरोपियों को दबोचा,भारी मात्रा में माल व वाहन बरामद

एसओजी/सर्विलांस व थाना शमसाबाद पुलिस टीम द्वारा बिजली के तारों की चोरी के अभियोग से संबंधित प्रकाश में आए 07 अभियुक्तों को चोरी के सामान व प्रयुक्त वाहनों सहित गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस ने बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चुराने वाले 7 आरोपियों को दबोचा,भारी मात्रा में माल व वाहन बरामद

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी, सर्विलांस और थाना शमसाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर से तेल-कॉपर चोरी करने वाले 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

​घटनाओं का विवरण:

  • ​थाना शमसाबाद: दिनांक 13/14.10.2026 की रात्रि को ग्राम अमलैया आशानन्द से ग्राम नगलानान के बीच 18 बिजली पोल का तार काटने के संबंध में अवर अभियंता श्री दीपक कुमार राम की तहरीर पर मु०अ०सं० 195/26 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

  • ​कोतवाली मोहम्मदाबाद: दिनांक 01.10.2026 की रात्रि को रोहिल्ला अंडरपास के पास 14 पोलों पर तार काटने के संबंध में मु०अ०सं० 381/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ था।

  • ​थाना कमालगंज: दिनांक 19.08.2026 की रात्रि में ग्राम सिंधौली में निजी ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिराकर तेल व वायरिंग चोरी करने के संबंध में मु०अ०सं० 272/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया था।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​सबलू पुत्र शहीद खान (निवासी: कटरा रहमत खां, कायमगंज, फतेहगढ़)
  2. आमिर पुत्र ईद मौहम्मद (निवासी: मऊ रशीदाबाद, कायमगंज, फतेहगढ़)
  3. वीपी सिंह उर्फ विमल पुत्र राम सिंह (निवासी: मिलकिया, नवाबगंज, फतेहगढ़)
  4. लाल बहादुर पुत्र राजाराम (निवासी: मिलकिया, नवाबगंज, फतेहगढ़)
  5. आसिम पुत्र कैसर खान (निवासी: बड़ा बाजार मऊरशीदाबाद, कायमगंज, फतेहगढ़)
  6. तस्लीम पुत्र रजी खान (निवासी: भूडिया कटरा रहमत खां, कायमगंज, फतेहगढ़)
  7. ​संजय गंगवार पुत्र अभिलाष चंद्र गंगवार (निवासी: खेड़ा कुइया, शमसाबाद, हाल पता- पालीवाल गली बेवर रोड, फतेहगढ़)

​पूछताछ में हुआ खुलासा:

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले मोटरसाइकिल से रेकी कर नई बिजली लाइनों की पहचान करते थे जिनमें करंट नहीं होता था। इसके बाद रात में वे तार काट लेते थे तथा ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को वे अपने शौक पूरे करने के लिए सस्ते दामों में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।

​बरामदगी का विवरण:

  • ​01 अशोक लीलैंड लोडर वाहन

  • ​01 हीरो स्पलेंडर व 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल

  • ​09 बंडल बिजली का तार (11/33 केवी)

  • ​06 प्लास्टिक के बोरे (कटी हुई मोटी केबल के टुकड़े)

  • ​01 बोरा तांबे की पत्तियां (करीब 4 किलो)

  • ​02 कटर (कैंचीनुमा), 01 पोल क्लाइंबिंग चप्पल व 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू

  • ​01 पिपिया ट्रांसफार्मर का तेल, 06 मोबाइल फोन और 1,910 रुपये नगद

​सराहनीय पुलिस टीम:

इस खुलासे और गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष शमसाबाद श्री सचिन सिंह चौधरी, SOG/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 श्री संत कुमार एवं उनकी पूरी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।