शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस में उनके लंबे बाल सफेद दाढ़ी दिख रही है। ब्लैक टक्सिडो में शाहरुख खान काफी डैपर लग रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर एडिटिड है। इस तस्वीर को किसी ने एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद ये वायरल हो गई। असल में ये शाहरुख का एक पुराना फोटोशूट है, जिसे डब्बू रतनानी ने क्लिक किया था।
बात शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही यशराज बैनर की फिल्म पठान में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदारों में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म के शूटिंग क्लिप्स कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
बताया जा रहा है कि पठान में 'टाइगर' बनकर सलमान खान भी कैमियो करेंगे। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैन्स इस न्यूज से काफी खुश हैं। याद दिला दें कि पठान के अलावा शाहरुख के पास निर्देशक एटली की भी एक फिल्म है। गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। जीरो में शाहरुख खान के साथ ही कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में थे।
मनोरंजन
शाहरुख खान ने 'पठान' के लिए अपनाया ऐसा लुक, आइये जानते है
शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस में उनके लंबे बाल सफेद दाढ़ी दिख रही है। ब्लैक टक्सिडो में शाहरुख खान काफी डैपर लग रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर एडिटिड है। इस तस्वीर को किसी ने एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद ये वायरल हो गई। असल में ये शाहरुख का एक पुराना फोटोशूट है
Read in your preferred language.