Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
मनोरंजन

‘रांझा’ गाना गाकर शहनाज गिल ने जीता फैन्स का दिल,

बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल की कितनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है यह तो सभी जानते हैं। उनका कोई पोस्ट हो या फोटोशूट की तस्वीरें, देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने एक तरह से दूरी बना ली है। सिद्धार्थ के जाने के बा
Share:
‘रांझा’ गाना गाकर शहनाज गिल ने जीता फैन्स का दिल,
Read in your preferred language.

बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल की कितनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है यह तो सभी जानते हैं। उनका कोई पोस्ट हो या फोटोशूट की तस्वीरें, देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने एक तरह से दूरी बना ली है। सिद्धार्थ के जाने के बाद उनके ज्यादातर वहीं पोस्ट हैं जिनमें वह ब्रांड एंडोर्समेंट कर रही हैं। इस बीच शहनाज के फैन्स के लिए खुशखबरी है। कलर्स टीवी के आने वाले रियलिटी शो ‘हुनरबाज- देश की शान’ का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें शहनाज गिल गाती हुई दिख रही हैं।

शहनाज गिल पंजाब की पॉपुलर सिंगर हैं। अब वह ‘हुनरबाज’ के प्रोमो में फिल्म शेरशाह का हिट गाना ‘रांझा’ गा रही हैं। वीडियो में शहनाज कहती हैं, ‘मेरे अंदर भी एक हुनर है जो मुझे बहुत ज्यादा खुशी और सुकून देता है। हुनरबाज वो मंच है जहां आम लोग आते हैं कि उनके सपने पूरे हो सकें और अपना हुनर दिखाते हैं।‘