Tuesday, 15 September 2026 | 2:53 AM
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर :15 फरवरी तक चलेगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता अभियान।

शाहजहांपुर/खुटार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि मई माह में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव होने हैं। इससे पहले नगर, ब्लॉक, तहसील व जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। इसके लिए व्यापारियों की सदस्यता का अभियान शुरू किया गया है। खुटार में जि
Share:
शाहजहांपुर :15 फरवरी तक चलेगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता अभियान।
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर/खुटार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि मई माह में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव होने हैं। इससे पहले नगर, ब्लॉक, तहसील व जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। इसके लिए व्यापारियों की सदस्यता का अभियान शुरू किया गया है। खुटार में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अनिल गुप्ता और गुरु सेवक सिंह को खुटार का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि खुटार में 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। जिसमें प्रत्येक व्यापारी को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद नगर कार्यकारिणी के चुनाव की रणनीति बनेगी। उन्होंने बताया कि पहले व्यापारियों की सर्वसम्मति से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। यदि सहमति नहीं बनती है, तो चुनाव या फिर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। बैठक में व्यापारी नेताओं ने जिला प्रशासन जनहित की एक मांग भी रखी। जिसमें उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर से खुटार तक मार्ग काफी जर्जर है और इससे व्यापारियों के साथ ही आम नागरिकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रशासन को इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत करानी चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री नाजिम खां, पुवायां अध्यक्ष कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठौर, युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, गुरसेवक सिंह गोल्डी, अनिल गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी, शशि अग्निहोत्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महामंत्री सत्यम शुक्ला, बाबा बलदेव सिंह, सुधीर गुप्ता, तिकुनिया अध्यक्ष गौरव शर्मा, अनुभव शुक्ला आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा