Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
भारत

शाहजहांपुर कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही

शाहजहांपुर विद्यार्थियों ने अवकाश की घोषणा से कालेज परिसर में खूब खुशी के साथ धमाल मचाया। सभी बच्चों ने जमकर गीत गाए, डांस किया, एक दूसरे से हाथ मिलाया व गले मिले। विद्यार्थियों ने छुट्टियों में अपना ग्रह कार्य करने व अपने संबंधियों के घर छुट्टियां मनाने के संबंध में अलग-अलग बातें कहीं। आर्य सिंह कु
Share:
शाहजहांपुर कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर विद्यार्थियों ने अवकाश की घोषणा से कालेज परिसर में खूब खुशी के साथ धमाल मचाया।
सभी बच्चों ने जमकर गीत गाए, डांस किया, एक दूसरे से हाथ मिलाया व गले मिले।
विद्यार्थियों ने छुट्टियों में अपना ग्रह कार्य करने व अपने संबंधियों के घर छुट्टियां मनाने के संबंध में अलग-अलग बातें कहीं।
आर्य सिंह कुशवाहा class 2 ने बताया मैं अपनी मम्मी, नाना-नानी के साथ अलीगढ़ मौसी के घर जाऊंगी।
सिमरन कश्यप व अभिनव कश्यप class 2 ने बताया कि वह अपने मम्मी पापा के साथ अपनी बुआ के घर जाएंगे।
सुखदीप कौर, मनप्रीत सिंह ने कहा कि वे पापा-मम्मी के साथ सितारगंज गुरुद्वारा जाएंगे।
मनदीप सिंह ने बताया पापा- मम्मी के साथ अमृतसर जाएंगे।
कुछ बच्चों ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, आगरा, दिल्ली मम्मी-पापा के साथ भ्रमण करने के लिए कहा।
खिलाड़ी विद्यार्थियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित योग शिविर, स्पोर्ट्स, डांस, संगीत वाद्ययंत्र वादन शिविर में भाग लेकर ज्ञान वर्धन करने के लिए कहा।

विद्यार्थी गर्मी के मौसम से बचें। बाजार की खुली वस्तुएं व आइसक्रीम आदि ना खाएं।
मौसमी, तरबूज, खरबूजा, लीची, ककड़ी, आम, आडू आदि ऊर्जा वर्धक फल ही खाएं।

कुलवंत सिंह कुशवाहा, बेला देवी प्रबंधक, बीना श्रीवास्तव प्रधानाचार्य ने ग्रीष्म अवकाश का महत्व बताया।

कुसुमाकर सिंह कुशवाहा, नत्थू लाल कुशवाहा, शिवम कुमार मौर्य, रामचंद्र आर्टिस्ट, कुसुम सिंह कुशवाहा, किरण वर्मा, अनिल कुमार, नरसिंह कुशवाहा, अनुभव कश्यप, गोपी किशन कुशवाहा, वर्षा कश्यप ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा अपना ग्रीष्म अवकाश बड़े उत्साह पूर्वक मनाने के लिए कहा।