Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर:आपदा प्रभावित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किए चेक वितरित

शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करने की नीति के अंतर्गत रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री
Share:
शाहजहांपुर:आपदा प्रभावित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किए चेक वितरित
Read in your preferred language.

शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करने की नीति के अंतर्गत रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने दो मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान की। ग्राम निजामपुर गौटिया निवासी दिवंगत दीपक पुत्र श्यामलाल की माता श्रीमती कमलेश्वरी तथा ग्राम तिउलक निवासी दिवंगत राजेन्द्र पुत्र कन्हई की पत्नी श्रीमती राजरानी को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

माननीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव जनता के साथ खड़ी है। आपदा अथवा किसी भी दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी आपदा से प्रभावित परिवार को निराश नहीं होना पड़ेगा।

इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे और प्रभावित परिवारों को सरकार की योजनाओं एवं अन्य राहत उपायों की जानकारी दी गई।

 उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए त्वरित राहत प्रणाली लागू कर रखी है, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर मदद मिल सके।