Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
भारत

शाहजहांपुर : दलित बच्चेको बिजली के खंभे से बांधकर डंडो से पीटा गया

शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बाराकला गांव में दलित बच्चे शिवम पुत्र राकेश को बिजली के खंभे से बांधकर डंडो से मारापीटा गया। बच्चे ने आरोपी का नाम मुकेश पुत्र चम्पत निवासी बाराकला बताया, घटना दिनांक 22 अगस्त की बताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर कलान पुलिस ने तत्काल
Share:
शाहजहांपुर : दलित बच्चेको बिजली के खंभे से बांधकर डंडो से पीटा गया
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बाराकला गांव में दलित बच्चे शिवम पुत्र राकेश को बिजली के खंभे से बांधकर डंडो से मारापीटा गया। बच्चे ने आरोपी का नाम मुकेश पुत्र चम्पत निवासी बाराकला बताया, घटना दिनांक 22 अगस्त की बताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर कलान पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की है।

सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया है कि उक्त प्रकरण में कलान पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते अभियोग पंजीकृत किया गया तथा नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।