Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : खुटार सी0वी0ओ0 की फटकार के बाद नही पहुंचे डॉक्टर वैक्सीनेटर को भेजकर की खाना पूर्ति।

शाहजहांपुर : मुख्य चिकित्साधिकारी (सीवीओ) की फटकार के बाद भी खुटार पशु विभाग हरकत में नही आया और प्राभरी ने मौके पर जाने की जरूरत नही समझी। जबकि डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने गांव चाठिया प्रसादपुर में जांच करने के लिए दो वैक्सीनेटर कर्मचारी को भेज कर मृत पड़े मिले चमगादड़ को सील करके पुवायां पशु चिकित्सालय
Share:
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर : मुख्य चिकित्साधिकारी (सीवीओ) की फटकार के बाद भी खुटार पशु विभाग हरकत में नही आया और प्राभरी ने मौके पर जाने की जरूरत नही समझी। जबकि डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने गांव चाठिया प्रसादपुर में जांच करने के लिए दो वैक्सीनेटर कर्मचारी को भेज कर मृत पड़े मिले चमगादड़ को सील करके पुवायां पशु चिकित्सालय भेज दिया। इसकी खबर जब अखबारों में बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। तो अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर प्रभारी को फटकार लगाई और मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी प्रभारी रविन्द्र कुमार जाने की जिम्मेदार नही समझाी और कर्मचारियों को भेज दिया तो कर्मचारी भी खानपूर्ति कर वापस लौट आये। शुक्रवार को चाठिया प्रसादपुर गांव के रास्ते में दो चमगादड़ मृत अवस्था में पड़े मिले थे। ग्रामीणों के देखने पर इसकी सूचना पशु विभाग को दी गई। लेकिन मौके पर डॉक्टर नही पहुंचे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने डॉक्टर की फटकार लगाई और मौके पर जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों की बात को ताक पर रखकर शनिवार को खुटार पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने दो वैक्सीनेटर कर्मचारियो को मौके पर भेज दिया और मिले चमगादड़ों को पन्नी में सील कर पुवायां पशु चिकित्सालय भेज दिया। पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया है कि चमगादड़ पक्षी में नही आता है। वैक्सीनेटर को भेजकर उठवा लिया है। पुवायां पशु चिकित्सालय भेज दिया है।

रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत