Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
मनोरंजन

‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’ में पहुंचे शाहिद कपूर, शहनाज गिल का चैट शो चर्चे में

एक्ट्रेस शहनाज गिल का चैट शो ‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’काफी सुर्खियों में है। हाल ही में उनके शो में शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज फर्जी का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जिसका प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शहनाज ये कहती नजर आई कि अगर उन्हें पता रहता कि सामने वाला आदमी शाहिद कपूर है तो वो उन्हें पकड़ लेतीं
Share:
‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’ में पहुंचे शाहिद कपूर, शहनाज गिल का चैट शो चर्चे में
Read in your preferred language.

एक्ट्रेस शहनाज गिल का चैट शो ‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’काफी सुर्खियों में है। हाल ही में उनके शो में शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज फर्जी का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जिसका प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शहनाज ये कहती नजर आई कि अगर उन्हें पता रहता कि सामने वाला आदमी शाहिद कपूर है तो वो उन्हें पकड़ लेतीं और उनसे जरूर मिलतीं। इस बात का मजाक बनाते हुए शाहिद ने भी कहा कि वो भी उन्हें पकड़ लेते और जरूर बात करते। दरअसल, शहनाज अपना एक चैट शो ‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’ चलाती हैं, जिसमें कई सेलेब्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं।
शाहिद कपूर जल्द ही शहनाज के शो में नजर आने वाले हैं। शेयर किए गए प्रोमो में शहनाज मस्ती मजाक करती नजर आईं। शहनाज ने कहा- ‘उन्होंने शाहिद को यशराज के ऑफिस से बाहर निकलते देखा था, लेकिन शाहिद ने शेड्स पहना था तो वो उन्हें पहचान नहीं पाईं।’ आगे उन्होंने कहा कि अगर वो पहचान जाती कि सामने वाला आदमी शाहिद है, तो वो उन्हें पकड़ लेती और हाए बोलती।
शाहिद ने भी मजेदार जवाब देते हुए कहा- ‘अगर कोई मुझे पकड़ता है तो मैं भी उसे पकड़ लेता हूं।’ इस पर शहनाज हंसते हुए कहा- ‘कोई बात नहीं, मैं बहुत चिल हूं।’
शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी कल रिलीज होने वाली है। सीरीज में उनके साथ विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। ये एक क्राइम ड्रामा है, जिससे शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना OTT डेब्यू कर रहे हैं।