Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर):सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, वृद्धा गंभीर

शाहगंज(जौनपुर): अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दूसरी ओर सड़क पार कर रही वृद्धा बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज़ाद रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवा
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दूसरी ओर सड़क पार कर रही वृद्धा बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज़ाद रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार वाराणसी जनपद के पहाड़िया मंडी निवासी संदीप सिंह (30) पुत्र लालबहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी डोला देवी (55) पत्नी शिव प्रसाद घर के सामने सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।