Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर):रविवार की रात नगर के मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। रविवार की रात मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक लेकर भाग रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर):रविवार की रात नगर के मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। रविवार की रात मुख्य मार्ग स्थित सिधाई मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक लेकर भाग रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक चोरी बाइक संख्या यूपी 45 ए जेड 2249 बरामद हुई। पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम अजमत पुत्र नवीउल्लाह निवासी एराकियाना शाहगंज बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय भेज दिया।