Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर):सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, युवक घायल

शाहगंज(जौनपुर ): कोतवाली क्षेत्र के बसहर गांव के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर बचाने के चक्कर में बुधवार को एक बाइक के असंतुलित होकर पलटने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। उक्त गांव के समीप शाम करीब 6 बजे मोर को बचाने के
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर ): कोतवाली क्षेत्र के बसहर गांव के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर बचाने के चक्कर में बुधवार को एक बाइक के असंतुलित होकर पलटने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया।
उक्त गांव के समीप शाम करीब 6 बजे मोर को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार 40 वर्षीय अतारूलनिशा पत्नी हाशिम अली निवासी भाटी थाना देवसरा प्रतापगढ़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके रिश्तेदार 38 वर्षीय लियाकत पुत्र मुजाहिद निवासी कानामऊ खुटहन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शव को स्वजन अपने साथ घर ले गए। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया