Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): संदिग्ध कारणों से लगी आग हजारों का सामान जलकर खाक

शाहगंज/जौनपुर: क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में एयरटेल टावर के समीप सोमवार की प्रात संदिग्ध कारणों से लगी आग में हजारों का सामान जलकर हुआ खाक प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मोहम्मद नईम पुत्र इब्राहिम की एयरटेल टावर के समीप जनरल स्टोर की दुकान थी जिसमें नईम ने बताया प्रातः 6:00 बजे जब वह दुका
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज/जौनपुर: क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में एयरटेल टावर के समीप सोमवार की प्रात संदिग्ध कारणों से लगी आग में हजारों का सामान जलकर हुआ खाक
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मोहम्मद नईम पुत्र इब्राहिम की एयरटेल टावर के समीप जनरल स्टोर की दुकान थी जिसमें नईम ने बताया प्रातः 6:00 बजे जब वह दुकान खोलने आए तो उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था आनन-फानन में उन्होंने स्थानीय लोगों को जमा कर दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर का एक तिहाई सामान जलकर राख हो चुका था। उक्त युवक ने आग लगने की सूचना डायल 112 पुलिस को दी पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि ऐसे ही घटना कुछ महीना पूर्व घटनास्थल के लगभग 100 मीटर आगे लखनऊ बलिया मार्ग स्थित एक गुमटी को जला दिया गया था जिसका आज तक किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिला।