शाहगंज(जौनपुर): नगर से सटे स्थित डिहवा भादी (उसरहिया) गांव स्थित एक मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा डेढ़ लाख रुपए के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान के मालिक परिवार सहित एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
नगर से सटे डिहवा भादी (उसरहिया) गांव निवासी बाबूराम राजभर रविवार की सुबह परिवार सहित एक रिश्तेदारी मे आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस कर घर मे रखा आलमारी व बक्सा को तोड़कर उसमे रखा 2 सोने की चेन, एक छुमका व पीतल के बर्तन सहित पंद्रह हजार रूपए नगदी पर हाथ साफ कर चंपत हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है। भुक्तभोगी के मुताबिक आभूषण की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश
शाहगंज(जौनपुर): चोरों ने डेढ़ लाख के आभूषण व पंद्रह हजार नगदी पर किया हाथ साफ
शाहगंज(जौनपुर): नगर से सटे स्थित डिहवा भादी (उसरहिया) गांव स्थित एक मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा डेढ़ लाख रुपए के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान के मालिक परिवार सहित एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। नगर से सट
Read in your preferred language.