Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर):देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीपों से जगमग हुआ ऎतिहासिक बौलिया मंदिर

शाहगंज(जौनपुर): नगर का ऐतिहासिक बौलिया मंदिर परिसर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीपों से जगमग हुआ। बौलिया मन्दिर के महंत धीराज दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता प्रकाश के पर्व दीपावली मनाते हैं इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है। देव दीपावली के दिन दीपदान
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): नगर का ऐतिहासिक बौलिया मंदिर परिसर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीपों से जगमग हुआ। बौलिया मन्दिर के महंत धीराज दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता प्रकाश के पर्व दीपावली मनाते हैं इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है। देव दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है इसलिए पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्यारह हजार दीपों से मंदिर परिसर प्रकाशमान हुआ। नगर के युवा समाजसेवियों ने देव दीपावली के आयोजन में विशेष सहभागिता दर्ज कराई है जिसमे अक्षत अग्रहरी, विक्की चौरसिया, भुवनेश्वर मोदनवाल, धीरज पाटिल, सुरेश सेठ बागी, श्रीश मोदनवाल, ईशान राम, सौरभ अग्रहरी ‘बच्चा’, अभिषेक जायसवाल, वैभव अग्रहरी, विवेक गुप्ता, रीता जायसवाल, शिवा अग्रहरी शैलेश नाग समेत तमाम लोग प्रमुख रहे।