शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र अंतर्गत ताखा पूरब गांव स्थित शाहगंज-आजमगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की दोपहर स्थानीय नागरिकों ने ताखा पूरब गांव स्थित शाहगंज आजमगढ़ के रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान रजनीश गुप्ता निवासी सिकंदराबाद बलिया के रुप में की। ट्रैक से चंद कदम की दूरी पर मिले मृतक के शव पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं मिले। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक नगर में कहीं नौकरी करता था जिसकी जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश
शाहगंज(जौनपुर): रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र अंतर्गत ताखा पूरब गांव स्थित शाहगंज-आजमगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की दोपहर स्थानीय नागरिकों ने ताखा पूरब गांव स्थित शाहगंज आजमगढ़ के रेलवे ट्रैक के किनारे
Read in your preferred language.