Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): एसडीएम ने पूर्व अध्यक्ष से हुए दुर्व्यवहार पर जताया खेद, गतिरोध समाप्त

शाहगंज(जौनपुर): बीते सात अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रज्वलित रामपाल एवं उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा से उनके कार्यालय में कहासुनी व विवाद हो गया था जिसमें पूर्व अध्यक्ष से बदसलूकी किए जाने से खफा अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के स्थानांतरण की मांग
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): बीते सात अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रज्वलित रामपाल एवं उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा से उनके कार्यालय में कहासुनी व विवाद हो गया था जिसमें पूर्व अध्यक्ष से बदसलूकी किए जाने से खफा अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के स्थानांतरण की मांग को लेकर उनके कार्यालय व न्यायालय का बहिष्कार करते हुए आंदोलन शुरू किया और न्यायिक कार्य विरत रहने का निर्णय लिया था।
सोमवार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता सभागार में आहूत एक बैठक में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने पहुंच कर अधिवक्ताओं के समक्ष सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार पर खेद प्रकट करते हुए गतिरोध समाप्त करने की अपील की। इसके उपरांत अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव ने संघ लोगों से वार्ता कर सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। इस मौके पर लाल चंद्र गौतम, लालता प्रसाद यादव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, महंत देव यादव, भारत यादव, सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, मोहम्मद शारिक, लक्ष्मी शंकर यादव, समर बहादुर यादव, बेचई सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।