शाहगंज (जौनपुर)– रिटायरमेंट के बाद नगर के खुटहन मार्ग पर निवास करते हुए, सोलर पैनल का व्यापार कर रहे पूर्व रिटायर समाज कल्याण अधिकारी के घर बुधवार की दोपहर पहुंचे दो अज्ञात बदमाशो ने फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के रम्मोपुर गांव निवासी पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रामपलट पुत्र राम अक्षय जो नगर के खुटहन मार्ग पर मकान बना कर रहते हैं। वहीं पर सोलर पैनल का व्यापार भी करते हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और राम पलट से व्यापार संबंधी बात करते हुए अचानक फायरिंग करते हुए दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किए। पीड़ित पूर्व अधिकारी राम पलट के मुताबिक बदमाशों ने किसी तरह की लूटपाट व इस तरह की किसी घटना को अंजाम नहीं दिया है, सिर्फ फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस मामले को लेन-देन से जोड़कर देख रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामला प्रथमद्रष्टया संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश
शाहगंज (जौनपुर)– रिटायर अधिकारी के घर फायरिंग कर बदमाशों ने बनाया दहशत का माहौल
शाहगंज (जौनपुर)– रिटायरमेंट के बाद नगर के खुटहन मार्ग पर निवास करते हुए, सोलर पैनल का व्यापार कर रहे पूर्व रिटायर समाज कल्याण अधिकारी के घर बुधवार की दोपहर पहुंचे दो अज्ञात बदमाशो ने फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानका
Read in your preferred language.