Tuesday, 15 September 2026 | 11:22 AM
भारत

शाहगंज(जौनपुर): रविवार को नगर के सभी वार्डों में होगा कोविड 19 की जांच - जिलाधिकारी

शाहगंज(जौनपुर)। सरकार के साथ प्रशासन भी कोरोना कोविड19 के बढ़ते महामारी और इसके रोकथाम के लिए कमर कस लिया है। जिसके कारण रविवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक से पच्चीस वार्ड तक के सभी निवासियों का विशेष सैम्पलिंग अभियान के तहत कोरोना की जांच की जाएगी। जांच के लिए अलग अलग टीमें प्रशासन द्वारा गठित
Share:
शाहगंज(जौनपुर): रविवार को नगर के सभी वार्डों में होगा कोविड 19 की जांच - जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर)। सरकार के साथ प्रशासन भी कोरोना कोविड19 के बढ़ते महामारी और इसके रोकथाम के लिए कमर कस लिया है। जिसके कारण रविवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक से पच्चीस वार्ड तक के सभी निवासियों का विशेष सैम्पलिंग अभियान के तहत कोरोना की जांच की जाएगी।
जांच के लिए अलग अलग टीमें प्रशासन द्वारा गठित की गई है।जिसके सहयोग के लिए समस्त वार्डो के सभासदों का भी सहयोग लिया जाएगा।
जनपद में कोरोना संक्रमण से अब तक दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है एवं हजारों लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आये है। हालांकि जनपद में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है।
फिलहाल प्रशासन समस्त नगर के वासियों के कोरोना कोविड 19 की जांच हेतू तैयारियों में जुटा है।