Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): महिला की चेन छीनकर उच्चका फरार, साथी पकड़ा

शाहगंज(जौनपुर): नगर के ओरिएंटल बैंक की शाखा के समीप मंगलवार की दोपहर दो उच्चकों बाजार करने आयी महिला के गले की चेन छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक उचक्के को दौड़ा कर धर दबोचा जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। स्थानीय नगर के रोडवेज स्थित ओरिएंटल बैंक के समीप मंगलवार की दोपहर कर
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): नगर के ओरिएंटल बैंक की शाखा के समीप मंगलवार की दोपहर दो उच्चकों बाजार करने आयी महिला के गले की चेन छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक उचक्के को दौड़ा कर धर दबोचा जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। स्थानीय नगर के रोडवेज स्थित ओरिएंटल बैंक के समीप मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे परिवार संग शाहगंज बाजार करने आई अमृता पत्नी रोशन लाल चौहान निवासी लोनिया पट्टी के गले में पहने सोने का चेन को दो उच्चके छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उच्चको को दौड़ा लिया जिसमें से एक उच्चके को लोगों ने धर दबोचा जबकि दूसरा भागने सफल रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उच्चके को हिरासत में ले कर मामले की छानबीन में जुटी है।